दीपक अधिकारी
हल्द्वानी
नैनीताल जिले के रामनगर स्थित पूछड़ी क्षेत्र में वन भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान के दूसरे चरण में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया, शनिवार 31 अक्टूबर को प्रशासन और वन विभाग की संयुक्त टीम ने 81 अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर करीब 4 से 5 हेक्टेयर वन भूमि को कब्जामुक्त कराया,इस दौरान एक हजार से अधिक पुलिसकर्मी और विभिन्न विभागों के कर्मचारी तैनात रहे, जबकि कार्रवाई के लिए 30 से अधिक जेसीबी मशीनों, डंपरों और अन्य संसाधनों का इस्तेमाल किया गया,पूरी कार्रवाई रात दस बजे तक चली, जिसके बाद मौके से मलबा हटाने का काम शुरू किया गया बता दें कि शनिवार दोपहर करीब साढ़े चार बजे प्रशासन और वन विभाग की संयुक्त टीम पूछड़ी क्षेत्र में पहुंची, इसके बाद शाम पांच बजे तक प्रभावित लोगों को अपना सामान हटाने का समय दिया गया और शाम छह बजे से अवैध निर्माणों को ध्वस्त करने का अभियान शुरू कर दिया गया,जेसीबी मशीनों की मदद से रात दस बजे तक लगातार ध्वस्तीकरण किया गया। इसके बाद भी मौके पर मलबा हटाने का काम जारी रहा कार्रवाई के बाद तराई पश्चिमी वन प्रभाग के डीएफओ पुनीत तोमर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे अभियान की विस्तृत जानकारी दी, उन्होंने बताया कि पूछड़ी क्षेत्र के अपर कोसी बीट में इससे पहले प्रथम चरण में 51 अवैध निर्माण हटाए गए थे, वहीं दूसरे चरण में मस्जिद मोहल्ला और मुल्ला पट्टी क्षेत्र में चिह्नित निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई की गई,डीएफओ ने बताया कि शुरुआत में 83 निर्माणों की सूची सामने आई थी, लेकिन जिला प्रशासन और वन विभाग के अधिकारियों ने दस्तावेजों का कई बार सत्यापन किया,जिन मामलों में न्यायालय से स्थगन आदेश था, जो वन अधिकार अधिनियम (FRA) की प्रक्रिया के अंतर्गत थे अथवा जिनकी बेदखली की निर्धारित कानूनी प्रक्रिया पूरी नहीं हुई थी, उन्हें कार्रवाई से अलग रखा गया,सभी तथ्यों की जांच के बाद अंतिम रूप से 81 निर्माणों को ध्वस्तीकरण के लिए चयनित किया गया उन्होंने बताया कि भारतीय वन अधिनियम के तहत निर्धारित कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए संबंधित लोगों को नोटिस जारी किए गए, आदेश पारित किए गए और अपीलों पर सुनवाई की गई,न्यायालय में विचाराधीन और स्टे वाले मामलों पर कार्रवाई नहीं की गई अभियान को सफल बनाने के लिए तराई पश्चिमी के अलावा तराई पूर्वी, तराई केंद्रीय, हल्द्वानी, रामनगर और कॉर्बेट क्षेत्र से वनकर्मियों को बुलाया गया था, डीएफओ से लेकर वन दरोगा, वन रक्षक और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों सहित करीब 50 वनकर्मी अभियान में शामिल रहे, वहीं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस विभाग के लगभग 800 जवानों की तैनाती की गई थी,अतिरिक्त बल और विभिन्न विभागों के कर्मचारियों को मिलाकर मौके पर एक हजार से अधिक जवान और कर्मचारी मौजूद रहे,कार्रवाई में 30 से ज्यादा जेसीबी मशीनों, डंपरों और अन्य संसाधनों का इस्तेमाल किया गया डीएफओ पुनीत तोमर ने कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन और निर्देशन में वन भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराने का अभियान चलाया गया,जिला प्रशासन, पुलिस, लोक निर्माण विभाग, पीआईयू जमरानी और नगर पालिका सहित सभी संबंधित विभागों का सहयोग मिला, उन्होंने बताया कि पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई और कोई अप्रिय घटना सामने नहीं आई वहीं पूछड़ी में लोगों को स्टांप पेपर पर जमीन बेचकर बसाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई के सवाल पर डीएफओ ने कहा कि यह अलग विषय है,इस मामले में जिला स्तर पर कार्रवाई गतिमान है और एसआईटी का गठन भी किया गया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि वन विभाग की प्राथमिकता वन भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराकर वापस विभाग के कब्जे में लेना था फिलहाल रामनगर के पूछड़ी क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के दूसरे चरण की कार्रवाई पूरी हो चुकी है, वन विभाग के अनुसार 81 अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर करीब 4 से 5 हेक्टेयर वन भूमि को कब्जामुक्त कराया गया है. इस बड़े अभियान में एक हजार से अधिक जवानों और कर्मचारियों की तैनाती के साथ 30 से ज्यादा जेसीबी और डंपरों का इस्तेमाल किया गया,अब मौके से मलबा हटाने का काम जारी है.









