हल्द्वानी में मिलेगा खाने का बेहतरीन स्वाद, एसडीएम और UK04 टीम ने किया H किचन का उद्घाटन

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी में अब रेस्टोरेंट की चैन में एक ऐसा नाम जुड़ गया है जो उत्तराखंड की आर्थिक राजधानी हल्द्वानी में जल्द ही लोगों की पहचान बनता नजर आएगा। हल्द्वानी के दमुवाढूंगा में चौपला चौराहे के पास आज एसडीएम हल्द्वानी परितोष वर्मा और UK04 टीम के योगेश शर्मा और करन नेगी ने H Kitchen रेस्टोरेंट का रिबन काटकर उद्घाटन किया। इस रेस्टोरेंट में आपको इंडियन और चाइनीज के साथ ही पहाड़ी व्यंजनों का स्वाद भी मिलेगा। H Kitchen के मालिक हिमांशु बिष्ट होटल मैनेजमेंट करने के बाद आईटीसी ग्रुप राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र में भी सीनियर सैफ के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इसके बाद उन्होंने अब हल्द्वानी लौटकर लोगों को स्वादिष्ट और हेल्दी खाना खिलाने का संकल्प लिया है, इस रेस्टोरेंट में आपको हांडी मटन और हांडी चिकन भी मिलेगा जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement