हल्द्वानी : यहां 12 वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

टीपी नगर चौकी क्षेत्र के देवलचौड़ में एक छात्रा ने कमरे में फंदे पर लटकर जान दे दी। देवलचौड़ निवासी 12 वीं की छात्रा के मौत के कारणों का पता नहीं लग सका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना सोमवार शाम करीब 6 बजे की है।पुलिस के अनुसार परिजनों ने बताया कि घटना से पहले छात्रा अपने कमरे में गई थी। काफी देर तक जब वह बाहर नहीं आई तो परिजनों ने आवाज दी। लेकिन कोई उत्तर नहीं मिला। इसके बाद परिवार वालों ने कमरे में जाकर देखा तो छात्रा फंदे पर लटकी मिली। जिसके बाद घटना की जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी।सूचना मिलने पर टीपी नगर पुलिस मौके पर पहुंची। और शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बताया जा रहा है कि छात्रा कुछ दिनों से परेशान चल रही थी,वहीं छात्रा की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement