ईद पर अवकाश, टैक्स कलेक्शन के लिए खुला रहेगा कार्यालय

दीपक अधिकारी ईद पर अवकाश, टैक्स कलेक्शन के लिए खुला रहेगा कार्यालय

हल्द्वानी

हल्द्वानी। आगामी 31 मार्च को ईद के उपलक्ष्य में राजकीय अवकाश घोषित किया गया है, लेकिन वित्तीय वर्ष 2024-25 के अंतिम समापन दिवस को ध्यान में रखते हुए नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम के कर एवं मार्केटिंग अनुभाग पूर्ण रूप से खुले रहेंगे।नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने सभी कर एवं मार्केटिंग अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि उक्त तिथि को प्रतिदिन की भांति कार्यालय में उपस्थित रहकर कार्यों का सुचारू संपादन सुनिश्चित करें, ताकि करदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। टैक्स जमा करने के लिए आमजन को सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement