हल्द्वानी : गौलापार में मोहन ने की आत्महत्या, पेड़ से लटका मिला शव

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी: गौलापार क्षेत्र में वन विभाग के श्रमिक मोहन सिंह सम्बल (43 वर्ष) का शव जंगल में पेड़ से लटका मिला। उनके भतीजे गणेश सिंह सम्बल ने 31 मार्च 2025 को शाम 5 बजे उनके लापता होने की सूचना दी थी, जिसके बाद पुलिस और वन विभाग की टीम ने उनकी तलाश शुरू की करीब रात 10 बजे चोरगलिया रोड स्थित विंड मिल के पास जंगल में उनका शव पेड़ से लटका हुआ मिला। परिजनों की मदद से शव को नीचे उतारकर तुरंत बेस अस्पताल, हल्द्वानी भेजा गया मानसिक तनाव में थे मोहन सिंह मृतक के परिजनों ने बताया कि मोहन सिंह सम्बल पिछले 4 महीनों से पैर में लगी चोट के कारण तनाव में थे। वह वन विभाग में श्रमिक के पद पर कार्यरत थे और संभवतः मानसिक परेशानी के चलते उन्होंने यह कदम उठाया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement