अवैध पार्किंग और अतिक्रमण करने वालों पर सख्त कार्रवाही, 45 वाहनों का चालान 3 दोपहिया वाहन जब्त

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

अपरजिलाधिकारी विवेक राय और नगर निगम की टीम ने सोमवार हल्द्वानी क्षेत्र के अन्तर्गत अवैध पार्किंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई और सड़क चौड़ीकरण के संबंध में निरीक्षण किया।जिसमें 12 मीटर सड़क के मध्य बिन्दु से दोनों तरफ चौड़ीकरण में चिह्नित और स्वयं से किए गए भवनों की माप की गयी। प्रशासन की टीम ने जिन व्यक्तियों ने चिह्नित भवन भू भाग नहीं किया, उनको शीघ्र हटाने के निर्देश दिए। साथ ही जिन्होंने ध्वस्तिकरण नहीं किया उन भवनों का पुन: चिन्हिकरण कार्यवाही करने के निर्देश दिए। वहीं परिवहन निगम और नगर निगम की टीम ने संयुक्त रुप से हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र के अन्तर्गत अवैध पार्किंग करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। डिप्टी कलेक्टर नवाजिश खालिक के नेतृत्व में नगर निगम, परिवहन निगम की टीम ने अवैध पार्किंग के खिलाफ वर्कशॉप लेन से तिकोनिया, ठंडी सड़क, तिकोनिया से नरीमन चौराहे तक अभियान चलाया। जिसमें परिवहन विभाग ने अवैध पार्किंग के खिलाफ कुल 45 चालान काटे,साथ ही निगम की टीम ने अवैध पार्किंग के खिलाफ 3 दो पहिया वाहन जब्त किए। अवैध पार्किंग के खिलाफ रेहड़ी-पटरी वालों और दुकानदारों को सख्त निर्देश दिए गए। डिप्टी कलेक्टर नवाजिश खालिक ने बताया कि नगर निगम के अन्तर्गत किसी भी प्रकार की अवैध पार्किंग और अतिक्रमण करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान नगर आयुक्त ऋृचा सिंह, एसडीएम परितोष वर्मा समेत लोनिवि और अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement