हल्द्वानी: ऐतिहासिक कैलाश मानसरोवर यात्रा की तैयारी शुरू, इस बार इतने दल करेंगे यात्रा

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

उत्तराखंड से होकर गुजरने वाली ऐतिहासिक कैलाश मानसरोवर यात्रा इस बार फिर से शुरू हो रही है विदेश मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से कैलाश मानसरोवर यात्रा का पहला दल 30 जून को उत्तराखंड में प्रवेश करेगा । 50- 50 सदस्यों के 5 दल इस बार कैलाश मानसरोवर यात्रा करेंगे। यात्रा संबंधित सभी तैयारियां कुमार मंडल विकास निगम और पिथौरागढ़ जिला प्रशासन ने शुरू कर दी है ।कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने बताया कि मानसरोवर यात्रियों के लिए पर्यटक आवास गृह और समुचित व्यवस्था कुमाऊं मंडल विकास निगम को दी गई है जबकि नाभिढांग तक सड़क ठीक करने के लिए बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन (BRO) और पिथौरागढ़ जिला प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा कैलाश मानसरोवर यात्रा में आने वाले यात्रियों को न सिर्फ उत्तराखंड की संस्कृति से रूबरू कराया जाएगा बल्कि यहां की लोक कला और सांस्कृतिक विरासत को भी उन्हें देखने का मौका मिलेगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement