हल्द्वानी: नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने अवैध शराब की तस्करी का किया भंडाफोड़, स्कूटी से हो रही थी सप्लाई(वीडियो)

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

जहां एक ओर आबकारी विभाग और पुलिस अवैध शराब की तस्करी पर कार्रवाई करने में सुस्त दिखाई दे रहे हैं, वहीं नगर आयुक्त ऋचा सिंह इस दिशा में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। शुक्रवार को नगर क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने एक स्कूटी से की जा रही अवैध शराब की तस्करी का भंडाफोड़ किया बताया गया कि स्कूटी सवार युवक वाहन की डिग्गी में 50 क्वार्टर और 5 आधी बोतलें छिपाकर विभिन्न स्थानों पर सप्लाई करने जा रहा था। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त को उस पर शक हुआ, जिसके बाद तलाशी लेने पर शराब बरामद की गई। तुरंत कार्रवाई करते हुए स्कूटी और शराब को जब्त कर आरोपी को आबकारी विभाग के हवाले कर दिया गया नगर आयुक्त ऋचा सिंह की यह कार्यवाही शहर में अवैध शराब के कारोबार पर एक मजबूत संदेश के रूप में देखी जा रही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement