हल्द्वानी: मूसलधार बारिश से गौला नदी उफान पर, बाढ़ सुरक्षा कार्य बाधित, फंस गया हाइड्रा, बाल-बाल बचा चालक

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

सुबह हुई मूसलधार बारिश के चलते गौला नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया, जिससे बनभूलपुरा स्थित गौला पुल के नीचे चल रहे बाढ़ सुरक्षा कार्य गंभीर रूप से प्रभावित हो गए। नदी के तेज बहाव में कार्यरत हाइड्रा मशीन फंस गई, जिसमें ऑपरेटर अजय यादव भी फंस गए थे। ठेकदार और मजदूरों की कड़ी मशक्कत के बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।बारिश के कारण निर्माण स्थल पर मौजूद कई निर्माण सामग्री भी बह गई। बताया जा रहा है कि एक जनरेटर, वेल्डिंग मशीन सहित कई उपकरण और संसाधन तेज बहाव की भेंट चढ़ गए हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि अभी मानसून की औपचारिक शुरुआत भी नहीं हुई है, और इस तरह की स्थिति भयावह संकेत देती है। अगर पहले ही बारिश में ऐसी परिस्थिति उत्पन्न हो रही है, तो आगामी चार महीनों की वर्षा में हालात और भी बिगड़ सकते हैं

Advertisement
Advertisement
Advertisement