हल्द्वानी- जिले में आई आपदा छोड़ अपने मनोरंजन में जुटी प्रभारी मंत्री रेखा आर्या, नहीं दे पाई संतुष्ट जवाब

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

नैनीताल जिले में भारी बारिश के बाद सरकारी संपत्तियों का भारी नुकसान हुआ है। एक ओर जहां कुमाऊं को जोड़ने वाला हल्द्वानी का गौला नदी पर बना पुल अनिश्चितकालीन के लिए बंद हो गया, तो वहीं अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम भी खतरे की जद में आ गया है। लेकिन आपदा की इस घड़ी में प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण करना छोड़ जिले की प्रभारी मंत्री रेखा आर्य हल्द्वानी पहुंचकर रेसलिंग कार्यक्रम का शुभारंभ कर उसका आनंद ले रही है। जब मीडिया ने प्रभारी मंत्री रेखा आर्य से पूछा कि आप रेसलिंग में तो आई और आपके जिले में इतनी बड़ी आपदा आई है, उसका निरीक्षण नहीं किया गया तो इस पर प्रभारी मंत्री रेखा आर्य मीडिया की बातों का बचाव करते हुए गोलमोल जवाब देते हुए दिखाई दी। गौरतलब है कि रेसलिंग के द ग्रेट खली के प्राइवेट शो का शुभारंभ करने प्रभारी मंत्री रेखा आर्य तो आ गई, लेकिन आयोजन स्थल से कुछ ही दूर आपदा प्रभावित क्षेत्र जिसमें अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम भी शामिल है, उसको देखने की जहमत तक नहीं उठाई। हालांकि वह मीडिया के सवालों को टालते हुए नजर आई।

Advertisement
Advertisement
Advertisement