हल्द्वानी : योग दिवस पर भाजपा नगर मंत्री दीपांशु शर्मा ने दी शुभकामनाएं

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हल्द्वानी भाजपा नगर कार्यालय मंत्री दीपांशु शर्मा ने सभी क्षेत्रवासियों एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि “योग भारत की प्राचीनतम और गौरवशाली परंपरा का अमूल्य उपहार है। यह न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करता है, बल्कि जीवन में सकारात्मक दृष्टिकोण भी प्रदान करता है।”दीपांशु शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में योग को वैश्विक पहचान दिलाने के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि “देवभूमि उत्तराखंड से निकला योग आज संपूर्ण विश्व में अपनाया जा रहा है, यह हम सभी के लिए गर्व का विषय है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement