अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर SDRF जवानों को मिला फिटनेस का तोहफा, जॉलीग्रांट परिसर में अत्याधुनिक जिम का उद्घाटन

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने किया उद्घाटन, बोले— SDRF के लिए मानसिक और शारीरिक फिटनेस भी है उतनी ही जरूरी

देहरादून। SDRF उत्तराखंड के जॉलीग्रांट परिसर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जवानों के लिए अत्याधुनिक और पूर्णतः वातानुकूलित जिम का शुभारंभ किया गया। सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने इस आधुनिक फिटनेस सुविधा का उद्घाटन किया, जो ‘फिट इंडिया अभियान’ के तहत SDRF जवानों की क्षमता और दक्षता को सशक्त बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।इस अत्याधुनिक जिम में कार्डियो, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, फ्री वेट और स्ट्रेचिंग जैसे विभिन्न फिटनेस वर्गों के लिए अलग-अलग सेक्शन बनाए गए हैं। प्रशिक्षकों की निगरानी में जवानों को सुरक्षित और उद्देश्यपूर्ण व्यायाम की सुविधा मिलेगी।उद्घाटन के दौरान सेनानायक यदुवंशी ने कहा कि SDRF के लिए तकनीकी दक्षता जितनी आवश्यक है, उतनी ही महत्वपूर्ण शारीरिक और मानसिक मजबूती भी है। यह जिम न केवल जवानों की कार्यक्षमता बढ़ाएगा, बल्कि आपदा की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में उनके प्रदर्शन को भी और सशक्त बनाएगा। उन्होंने इसे SDRF की प्रशिक्षण रणनीति में एक नई ऊर्जा और संतुलन प्रदान करने वाला कदम बताया। कार्यक्रम में उप सेनानायक शुभांक रतूड़ी, सहायक सेनानायक शांतनु पराशर, क्वार्टर मास्टर राजीव रावत, उप निरीक्षक जयपाल राणा समेत कई अधिकारी व जवान उपस्थित रहे। SDRF के इस आधुनिक जिम की पहल को जवानों के स्वास्थ्य, मनोबल और ऑपरेशनल दक्षता के लिए एक मील का पत्थर माना जा रहा है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement