रेलवे स्टेशन पर हिस्ट्रीशीटर ‘ज़हर खुरान’ चाकू के साथ गिरफ्तार, GRP की बड़ी कार्रवाई

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी में संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत GRP काठगोदाम पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। काठगोदाम रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 से एक कुख्यात अपराधी को नाजायज चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी अजय पाल पुत्र भगवान दास, निवासी बिहारीपुर, थाना दातागंज, जिला बदायूं (उत्तर प्रदेश), लंबे समय से अपराधों में संलिप्त रहा है और जनपद रामपुर में एनडीपीएस, चोरी, गैंगस्टर एक्ट व मारपीट जैसे गंभीर मामलों में कुल छह मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक GRP तृप्ति भट्ट के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक रेलवेज अरुणा भारती के दिशा-निर्देशन और पुलिस उपाधीक्षक स्वप्निल मुयाल के पर्यवेक्षण में यह अभियान चलाया जा रहा है। थानाध्यक्ष नरेश कोहली के नेतृत्व में गठित टीम ने पंचायती चुनावों के मद्देनज़र स्टेशन पर संदिग्धों की तलाश के दौरान अजय पाल को रोका, जिसके पास से एक नाजायज चाकू बरामद हुआ। गिरफ्तारी के समय आरोपी संतोषजनक जवाब नहीं दे सका, जिस पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर GRP थाना काठगोदाम में उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 के तहत FIR दर्ज की। आरोपी की आपराधिक पृष्ठभूमि और स्टेशन जैसे संवेदनशील स्थान पर उसकी मौजूदगी को देखते हुए यह कार्रवाई बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement