रातभर चला परिवहन विभाग का सघन प्रवर्तन अभियान, 30 चालान, 2 सीज

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी में देर रात परिवहन विभाग ने हल्द्वानी व आसपास के क्षेत्रों में मालवाहनों के विरुद्ध औचक प्रवर्तन अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। अभियान का नेतृत्व एआरटीओ (प्रवर्तन) नैनीताल जितेन्द्र सांगवान ने किया, जिसमें ऊधम सिंह नगर से टीटीओ गोविंद चमोली को विशेष जांच दल के रूप में बुलाया गया था। प्रवर्तन टीम ने गोविंदपुर गरवाल, पांडे निवाड़, पूरनपुर, आनंदपुर, पंचायत सड़क और सेंट्रल अस्पताल क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान 310 से अधिक मालवाहनों की जांच की गई। जांच में वाहनों में आवश्यक दस्तावेजों की कमी, रिफ्लेक्टर न होना, ओवरलोडिंग जैसी गंभीर खामियां सामने आईं, जिसके आधार पर 30 वाहनों के चालान किए गए, 4 ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई की गई और 2 वाहन सीज कर दिए गए। आरटीओ सुनील शर्मा ने बताया कि भविष्य में भी इसी प्रकार औचक प्रवर्तन अभियान विशेष टीमों के साथ चलाए जाएंगे, ताकि यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जा सके और सड़क सुरक्षा को मजबूती मिले।

Advertisement
Advertisement
Advertisement