पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, 6,000 से अधिक लापरवाह चालकों पर कार्रवाई, 326 वाहन सीज

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

नैनीताल। एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर जिले में सड़कों पर होने वाली दुर्घटनाओं और अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले हजारों चालकों पर कड़ी कार्रवाई की गई है। अभियान के दौरान 6,735 लापरवाह चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई, जिसमें 4671 नगद चालान और 2064 कोर्ट चालान शामिल हैं। इसके साथ ही 326 वाहनों को सीज किया गया और 550 ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त किए गए। जिले में बिना हेलमेट, तीन सवारी, बिना नंबर प्लेट और काली फिल्म लगे वाहनों पर विशेष ध्यान दिया गया। इसके अतिरिक्त, सड़कों पर नशा करने वाले 540 व्यक्तियों पर भी पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। 01 सितंबर 2024 से 18 सितंबर 2024 तक चले इस अभियान के दौरान कुल 27,95,900 रुपये का राजस्व जमा कराया गया। चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट, बिना लाइसेंस, और शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर विशेष नजर रखी गई। पुलिस द्वारा यह अभियान अब भी जारी है, जिसमें जनता से सहयोग और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है। पुलिस ने अभिभावकों से भी अनुरोध किया है कि वे अपने नाबालिग बच्चों को वाहन न दें और यातायात नियमों का सख्ती से पालन करें। नैनीताल पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और इस मुहिम में सहयोग देकर सड़कों को सुरक्षित बनाएं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement