ग्राम पंचायत कमलुवागांजा मेहता से ग्राम प्रधान पद के उम्मीदवार रमेश चंद्र जोशी ने शुरू किया जनसंपर्क

दीपक  अधिकारी

हल्द्वानी

ग्राम पंचायत कमलुवागांजा मेहता से रमेश चन्द्र जोशी ग्राम प्रधान पद के उम्मीदवार है। रमेश चन्द्र जोशी ने घर घर जाकर जनसंपर्क शुरू कर दिया है अपनी योग्यता को दर्शाते हुए रमेश चन्द्र जोशी ने बताया कि 21 वी सदी के भारत मैं युवाओं नौजवान साथियों के साथ-साथ बुजुर्ग लोगो को ग्राम पंचायत स्तर मैं पहले की अपेक्षा से हट कर गांव का विकास करवाया जा सकता है। स्ट्रीट लाइट, सड़क व पानी जैसी मूलभूत सुविधायें चिंतनीय है। जंगली जानवरों, आवारा पशुओ व ग्रामीणों को हो रहे जानवरों द्वारा नुकसान को लेकर चिंता व्यक्त की तथा उसके निवारण का वादा किया। अपील करें कि आने वाले पंचायती चुनाव में अपना अमूल्य वोट देकर रमेश चन्द्र जोशी को भारी मतों से विजय बनाए। जिससे हमारे गांव का विकास हो सके

Advertisement
Advertisement
Advertisement