ग्राम सभा बाजुनिया हल्दु कटघरिया में घर-घर पहुंचे प्रत्याशी दिनेश जोशी लोगों का मिल रहा है भारी समर्थन वो प्यार ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशी दिनेश जोशी लगातार लोगों से कर रहे हैं गांव में जनसंपर्क

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

आगामी पंचायत चुनाव को लेकर ग्राम सभा बाजुनिया हल्दु कटघरिया में जिला पंचायत क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान ज़ोरों पर है। इसी क्रम में ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशी दिनेश जोशी ने ग्राम सभा बाजुनिया हल्दु कटघरिया में व्यापक जनसंपर्क किया। उन्होंने गाँव-गाँव जाकर माताओं, बुजुर्गों, युवाओं और बहनों से मुलाक़ात की, और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया और उनसे सहयोग की अपील की। ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशी दिनेश जोशी ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि वे उनके हर संघर्ष और जरूरत में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे। विगत 15 वर्षों की मेहनत को देखते हुए इस वर्ष सामान्य सीट होने के कारण उन्हें पंचायती चुनाव 2025 मैं प्रतिभा करने का मौका मिल रहा है उनके द्वारा लगातार अपने क्षेत्र में सामाजिक कार्यों में आगे बढ़कर काम करना वह लोगों की सहायता करते हुए लोगों का अपार सहयोग व समर्थन मिल रहा है उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य केवल चुनाव जीतना नहीं है, बल्कि जनता के विश्वास पर खरा उतरना और क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित करना है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि उन्हें अवसर मिला तो वे क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और जल जैसी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता के साथ दुरुस्त करेंगे जनसंपर्क के दौरान कई बुजुर्गों और महिलाओं ने भी क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को उनके सामने रखा, जिनमें सड़क की जर्जर स्थिति, पेयजल की समस्या, युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों की कमी आदि प्रमुख रहीं। दिनेश जोशी ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और उन्हें आश्वस्त किया कि वे इन मुद्दों को प्राथमिकता से हल करेंगे।उन्होंने कहा, मैं इस क्षेत्र की मिट्टी से जुड़ा हूं, यहाँ के लोग मेरे परिवार जैसे हैं। चुनाव कोई औपचारिकता नहीं बल्कि एक सेवा का माध्यम है। आप सभी का समर्थन, सहयोग और आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी ताक़त है। जनसंपर्क के इस दौर में स्थानीय युवाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और दिनेश जोशी के समर्थन में गाँवों में प्रचार-प्रसार किया।ग्राम सभा बाजुनिया हल्दु कटघरिया में घर-घर पहुंचे प्रत्याशी दिनेश जोशी लोगों का मिल रहा है भारी समर्थन वो प्यार ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशी दिनेश जोशी लगातार लोगों से कर रहे हैं गांव में जनसंपर्क

Advertisement
Advertisement
Advertisement