हल्द्वानी: नगर निगम का अतिक्रमण के खिलाफ अभियान, मंडी बाईपास से मंगल पड़ाव तक चली कार्रवाई

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी: नगर आयुक्त ऋचा सिंह के नेतृत्व में आज देर शाम सड़क किनारे फुटपाथ पर अतिक्रमण पर कार्रवाई की गई नगर निगम की टीम ने मंडी बाईपास से मंगल पड़ाव तक सड़क और फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ सख्त अभियान चलाया। इस दौरान 14,000 रुपये का चालान किया गया और एक गाड़ी सामान जब्त किया गया अभियान रामपुर रोड क्षेत्र में भी चलाया गया, जहां सड़क किनारे और फुटपाथ पर अतिक्रमण करने वालों पर सख्ती बरती गई। नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement