नैनीताल: पुलिस ने तेलंगाना के दो संदिग्ध बाबाओं को पकड़ा, शरण देने वाली महिला पर जुर्माना

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

नैनीताल। प्रदेशव्यापी ऑपरेशन कालनेमि अभियान के तहत नैनीताल पुलिस ने दो संदिग्ध बाबाओं को गिरफ्तार किया है। ये बाबा तेलंगाना से आकर स्थानीय बाजार क्षेत्र में घूमते हुए लोगों की हस्तरेखा पढ़ते पाए गए।गुरुवार को एसओ रमेश बोहरा ने अपनी टीम के साथ बाजार में गश्त के दौरान इन दोनों बाबाओं को संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त देखा। पुलिस को देखते ही दोनों बाबा घबरा गए, जिससे उन पर संदेह और गहरा गया। पूछताछ में पता चला कि ये बाबा बिना किसी वैध दस्तावेज के नैनीताल में रह रहे हैं और स्थानीय लोगों को गुमराह कर रहे हैं।जांच में यह भी खुलासा हुआ कि हरिनगर की एक महिला, अलका, ने इन्हें अपने घर में शरण दी थी। पुलिस ने अलका के खिलाफ बाबाओं को अवैध रूप से शरण देने पर ₹5000 का चालान काटा है। गिरफ्तार किए गए बाबाओं की पहचान तेलंगाना निवासी बालकृष्ण और तिरूपाते के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस दोनों से गहन पूछताछ कर रही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement