हल्द्वानी: कमिश्नर दीपक रावत ने लिया ट्रांसपोर्ट नगर का जायजा, दुकानें आवंटन के बाद दूसरे जगह दुकान संचालन पर दिए कड़े निर्देश

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी: ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए कुमाऊं आयुक्त एवं मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत ने ट्रांसपोर्ट नगर का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों के साथ क्षेत्र की जमीनी समस्याओं को सुना और उनके शीघ्र समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान, नगर आयुक्त ऋचा सिंह, जीएसटी विभाग की हेमलता शुक्ला समेत अन्य विभाग के अधिकारी, तथा ट्रांसपोर्ट नगर के व्यापारीगण बड़ी संख्या में मौजूद रहे।आयुक्त दीपक रावत ने ट्रांसपोर्ट नगर में बड़ी संख्या में पड़ी लावारिस गाड़ियों पर चिंता जताई। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि इन वाहनों की सूची बनाकर नियमानुसार निस्तारण की कार्रवाई की जाए। बरसात के मौसम में नालियों के चोक होने और पीने के पानी की समस्या पर भी उन्होंने नाराजगी जताते हुए ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त करने के साथ पेयजल की समस्या को ठीक करने के निर्देश दिए।इस दौरान उन्होंने यह भी पाया कि कुछ दुकानदारों को ट्रांसपोर्ट नगर में व्यापार के लिए दुकानें आवंटित की गई थीं, लेकिन वे ट्रांसपोर्ट नगर में दुकानें बंद करके अन्यत्र कारोबार कर रहे हैं। उन्होंने ऐसे दुकानदारों की जांच कर कार्रवाई करने की बात कही। यदि जांच में कोई दोषी पाया गया, तो उसके खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएंगे।दीपक रावत ने दो टूक कहा कि ट्रांसपोर्ट नगर की सुविधाएं सुधारने में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी और जो भी इसमें लापरवाही करेगा, उसके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement