हल्द्वानी: अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड का छठवां स्थापना दिवस एवं शपथ ग्रहण समारोह

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी के नगर निगम सभागार में शनिवार को अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल संपूर्ण भारत उत्तराखंड का छठवां स्थापना दिवस एवं शपथ ग्रहण समारोह भव्य रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर निगम के मेयर गजराज सिंह बिष्ट मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री बालाजी मंदिर के महंत व्यवस्थापक पूरन चंद पाठक, अग्रहरि समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष गुप्ता, पूर्व अपर अधिवक्ता बिंदेश गुप्ता, आलू फल व्यापारी संगठन के अध्यक्ष कैलाश जोशी एवं जयसवाल समाज के पूर्व अध्यक्ष गंगा प्रसाद जायसवाल, दलजीत सिंह दल्ली अध्यक्ष मटर गली व्यापारी एसोसिएशन मौजूद रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यकारी अध्यक्ष जीवन सिंह कार्की ने की, जबकि मंच संचालन राष्ट्रीय सचिव (उत्तराखंड प्रभारी) अतुल कुमार गुप्ता एवं राष्ट्रीय महिला उपाध्यक्ष दीप्ति चुफाल ने संयुक्त रूप से किया।

कार्यक्रम में मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने संगठन के नवनियुक्त पदाधिकारियों को गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ लेने वाले प्रमुख पदाधिकारी:

गोपाल भट्ट – प्रदेश महासचिव

प्रकाश दुबे, अरविंद जायसवाल, हसीन अंसारी, नरेश तिवारी – प्रदेश उपाध्यक्ष

हितेश मटियानी – प्रदेश सचिव

विजय श्री बिष्ट – महिला प्रदेश प्रभारी

बीनू जायसवाल – महिला प्रदेश अध्यक्ष

वर्षा आर्य – महिला प्रदेश महामंत्री

नेहा नाज – महिला प्रदेश उपाध्यक्ष

हुस्न तारा – महिला प्रदेश सचिव

अंकित पाल – युवा प्रदेश अध्यक्ष

राजेंद्र प्रसाद जायसवाल – जिलाध्यक्ष

राघवेंद्र चौहान – संगठन महासचिव

विजय जायसवाल – मंडी प्रभारी

अन्य: चंदन पांडे, कमल पाल, हर्षित पाल, राहुल भट्ट, मनोज मनमानी, चित्रेश जायसवाल, मनोज कुमार (रुद्रपुर), सोनू बेलवाल, मोहित तिवारी, दीपक साहू, अजय डंगवाल, भरत बगड़वाल, सुशील साहू आदि इस मौके पर महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने कहा कि यदि किसी व्यापारी को कोई समस्या है तो वह सीधे उनसे संपर्क करे। समस्याओं का समाधान संवाद और सहयोग से किया जाएगा, आंदोलन अंतिम विकल्प होना चाहिए पूरन चंद पाठक ने संगठन से आग्रह किया कि वह छोटे और बड़े व्यापारियों को साथ लेकर कार्य करे, किसी का भी उत्पीड़न न हो। सुभाष गुप्ता ने कहा कि व्यापारी एकता में शक्ति है और जब व्यापारी संगठित होकर कार्य करेंगे, तो सभी समस्याओं का समाधान शीघ्र होगा।कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष जीवन सिंह कार्की ने कहा कि संगठन छोटे से लेकर बड़े सभी व्यापारियों के हितों के लिए प्रतिबद्ध है। राष्ट्रीय प्रभारी अतुल कुमार गुप्ता ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों का आभार प्रकट किया इस दौरान भूपेश बिष्ट, पूजा सिंह, दीप्ति चौहान, उमेश जोशी, पंकज अग्रवाल, दीपा जायसवाल, केतन जायसवाल, पंकज पांडे, आदित्य मोहित पाल, सुरेश पांडे, ललित मोहन पांडे, अनिल पाल, नितिन तिवारी, मोहम्मद जिलानी अंसारी, मुन्नी देवी, टीएस भंडारी, मोहम्मद हसीन अंसारी, वैभव गुप्ता, गोपाल त्रिपाठी, दीपक नेगी सहित अनेक पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement