हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश का गनर हटाया, नया गनर लेने से इंकार..सरकार-पुलिस पर किया वार !!

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी से बड़ी राजनितिक खबर विधायक सुमित का गनर हटाया नया गनर लेने से किया साफ़ इंकार सरकार और पुलिस पर साधा निशाना

हल्द्वानी से इस वक्त एक बड़ी राजनितिक खबर सामने आ रही है आपको बता दें हल्द्वानी के विधायक सुमित हृदयेश का गनर हटा दिया गया है इस मामले में विधायक सुमित हृदयेश ने सुरक्षा को लेकर सरकार और पुलिस पर सीधा निशाना साधा है जानकारी के मुताबिक पुलिस प्रशासन ने सुमित हृदयेश का एक गनर हटा दिया। इसके बाद उन्हे दूसरा गनर देने की कोशिश की गई, लेकिन विधायक ने उसे लेने से साफ इनकार कर दिया। सुमित हृदयेश का कहना है कि उन्हें किसी भी तरह की पुलिस सुरक्षा नहीं चाहिए और अब वो पूरी तरह बिना गनर के ही रहेंगे। साथ ही विधायक ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस गनर की आड़ में उनकी गतिविधियों की सूचनाएं जुटाना चाहती है। उन्होंने दो टूक चेतावनी दी-अगर उन्हे किसी भी तरह का नुकसान होता है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी नैनीताल पुलिस और राज्य सरकार की होगी

Advertisement
Advertisement
Advertisement