उत्तराखंड: झमाझम बारिश से ऋषिकेश जलमग्न, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

देहरादून/ऋषिकेश। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज आज भी बदला हुआ है। सुबह हुई तेज बारिश ने ऋषिकेश के ढालवाला क्षेत्र को तालाब बना दिया। अचानक हुई मूसलधार बारिश से पूरा इलाका जलमग्न हो गया। कई वाहन पानी में डूब गए, जबकि कई फंस गए। बारिश थमने के बाद राहत दल ने यातायात को सुचारू किया।शहर के कई हिस्सों में जलभराव से आमजन को भारी दिक्कतें उठानी पड़ीं। मौसम विभाग ने देहरादून, पौड़ी, नैनीताल और बागेश्वर जिलों के कुछ इलाकों में आज भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक 18 सितंबर तक राज्यभर में हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। पर्वतीय जिलों में सफर करने वालों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement