उत्तराखंड:जल प्रलय–मदद की गुहार लगाते रहे लोग, उफनती नदी में समा गया ट्रैक्टर, 8 की मौत खौफनाक

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

उत्तराखंड में बारिश ने भारी तबाही मचाई में बादल फटने से भारी तबाही मची हुई है। सोमवार देर रात हुई भारी बारिश के बाग कई सड़कें टूट गईं। होटल-दुकानें बह गए जबकि कई लोग लापता बताए जा रहे हैं। इस जल सैलाब के कई खौफनाक वीडियो भी सामने आ रहे है राजधानी देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया, जब परवल गांव के पास एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर टोंस नदी में जा गिरा। ट्रैक्टर में सवार करीब 14 से 15 लोगों के बह जाने की आशंका जताई गई है। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और तत्काल राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। थाना सेलाकुई से सूचना प्राप्त होते ही SDRF पोस्ट डाकपत्थर की टीम अपर उपनिरीक्षक सुरेश तोमर के नेतृत्व में आवश्यक उपकरणों के साथ घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने तेजी से सर्च ऑपरेशन शुरू किया।बारिश में सबसे ज्यादा तबाही देहरादून और मसूरी में मचाई है जहां कई लोगों की मौत हुई है जबकि कई लोगों की जाने जा चुकी है एक घटना देहरादून से सामने आई है जहां टौंस नदी में ट्रैक्टर के बह जाने से कई लोगों की मौत हुई.ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें मदद की गुहार लगाते नदीं के बीचों बीच ट्रैक्टर पर फंसे कुछ लोग देखते ही देखते नदी के तेज बहाव में बह गए और लोगों में चीख पुकार मच गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस घटना में आठ मजदूरों की मौत हुई है यह वीडियो विकासनगर में उफनती टोंस नदी का बताया जा रहा है।अब तक SDRF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आठ शव बरामद किए जा चुके हैं। इनमें से पांच शव SDRF ने और तीन शव जिला पुलिस ने निकाले। दो लोग किसी तरह नदी से सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहे, जबकि सर्चिंग के दौरान पहले से लापता एक बालक का शव भी बरामद हुआ है। गंभीर हादसे के बाद SDRF टीम ने सहसपुर से लेकर हरबर्टपुर धर्मावाला पुल तक नदी के पूरे क्षेत्र में व्यापक तलाशी अभियान चलाया है। गोताखोरों और राहत दलों द्वारा लापता लोगों की तलाश के लिए नदी के हर हिस्से की गहन जांच की जा रही है। स्थानीय लोग भी SDRF और पुलिस के साथ बचाव कार्य में जुटे हैं। बताया जा रहा कि अभी भी कुछ लोग लापता है

Advertisement
Advertisement
Advertisement