हल्द्वानी: एशियन फेंसिंग प्रतियोगिता से पहले राजीव मेहता ने व्यवस्थाओं पर उठाए सवाल, CM पुष्कर धामी ने करना है उद्घाटन 

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी: गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में कल से एशियन फेंसिंग प्रतियोगिता शुरू होने जा रही है। इस प्रतियोगिता में कुल 17 देशों के खिलाड़ी भाग लेंगे और इसका शुभारंभ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे।लेकिन प्रतियोगिता शुरू होने से पहले ही भारतीय फेंसिंग फेडरेशन के महासचिव राजीव मेहता ने एक बार फिर व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस बार उन्होंने बिजली व्यवस्था पर चिंता जताते हुए कहा कि स्टेडियम में बार-बार बिजली कटौती हो रही है। इसके चलते प्रतियोगिता के दौरान दिक्कतें आ सकती हैं, क्योंकि अंदर लगी महंगी मशीनें लगातार शटडाउन से खराब हो सकती हैं।राजीव मेहता इससे पहले भी राष्ट्रीय फेंसिंग प्रतियोगिता के दौरान कूलिंग सिस्टम की खराबी को लेकर सवाल उठा चुके हैं। अब एशियन स्तर की इस प्रतियोगिता से पहले बिजली आपूर्ति पर उठ रहे सवाल आयोजन की तैयारियों पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े कर रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement