कुनाल गोस्वामी बने ओखलकाण्डा ब्लॉक ग्राम प्रधान के उपाध्यक्ष तो वही अध्यक्ष बने विपिन सनवाल बोले गांव में होने वाली समस्याओं का तुरंत करेंगे समाधान

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

आज ओखलकांडा ब्लॉक के अध्यक्ष ग्राम प्रधान चुनाव सम्पन्न हुए इसमें कुल 75 ग्राम प्रधान उपस्थित रहे, जिनमें से 67 ग्राम प्रधानों ने बहुमत से ग्राम प्रधान संगठन ओखलकांडा के उपाध्यक्ष पद के लिए ग्राम प्रधान कुनाल गोस्वामी को चुना तो वही कुनाल गोस्वामी, ग्राम जो कि तुषराड के ग्राम प्रधान हैं और एक युवा नेतृत्व के रूप में सबके सामने आए हैं ब्लॉक प्रमुख ने स्वयं माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया इस सम्मान और समर्थन के लिए ब्लॉक प्रमुख तथा सभी ग्राम प्रधान साथियों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कुनाल गोस्वामी ने कहा कि जिस तरह से आज गांव वालों और ब्लॉक प्रमुखों वो ग्राम प्रधानों का मुझे भरपूर समर्थन मिला है जिसके चलते मुझे इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी गई है जिसे मैं सच्चे मन से निर्वहन करुंगा वह गांव में आने वाली योजनाओं को गांव के घर-घर पहुंचना मेरा पहला लक्ष्य रहेगा जिस उम्मीद से आज ओखलकांडा ब्लॉक ग्राम प्रधान के उपाध्यक्ष पद से नवाजा गया है मैं आशा करता हूं कि लोगों का जो भरोसा मेरे पर जताया हैं उसे भरोसे पर मैं खड़ा उतारूंगा

Advertisement
Advertisement
Advertisement