आखिरकार क्यों मनाया यूकेडी कार्यकर्ताओं ने काला दिवस

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

जहां पूरा देश आज गांधी-शास्त्री जयंती मना रहा है वहीं यूकेडी कार्यकर्ताओं ने दो अक्तूबर को काला दिवस के रूप में मनाते हुए मुजफ्फरनगर और रामपुर तिराहा पर शहीद हुए उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि राज्य आंदोलन में कुमाऊं और गढ़वाल के लोगों ने अपनी कुर्बानियां दीं थीं। इन कुर्बानियों को व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा। उन्होंने यूपी और उत्तराखंड सरकार से मुजफ्फरनगर कांड के अरोपियों को फांसी देने की अपील करते हुए कहा कि जो प्रदेश में कांग्रेस-बीजेपी दोनों का कार्यकाल रहा और है..लेकिन दोनों ही सरकारें अपनी मां-बहनों के साथ रामपुर तिराहा कांड पर हुई बर्बरता पर मौन साधे है, आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई बस चुनावों के समय इस बात का कहीं थोड़ा सा जिक्र जरूर हो जाता है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement