नैनीताल: शीतलहर और घने कोहरे के चलते जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्र बंद, आदेश जारी

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

नैनीताल। जनपद नैनीताल में लगातार पड़ रही कड़ाके की ठंड, घने कोहरे और शीतलहर को देखते हुए प्रशासन ने छोटे बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए बड़ा निर्णय लिया है। जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिले में संचालित समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में 10 जनवरी 2026 तथा 12 जनवरी से 14 जनवरी 2026 तक अवकाश घोषित किया गया है। आदेश में कहा गया है कि मौजूदा मौसम की स्थिति से विशेष रूप से छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की प्रबल संभावना है। ऐसे में बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यह कदम उठाया गया है जिला कार्यक्रम अधिकारी नैनीताल को निर्देश दिए गए हैं कि वे समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से यह सूचना समय से पंजीकृत बच्चों के अभिभावकों तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। साथ ही आदेश का कड़ाई से अनुपालन करने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी प्रकार की लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा प्रशासन के इस निर्णय से अभिभावकों ने राहत की सांस ली है, वहीं मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में ठंड और कोहरे की स्थिति बने रहने की संभावना जताई है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement