देहरादून: बारिश-बर्फबारी का इंतजार, छह जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

प्रदेशभर में आज मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मैदानी जिलों देहरादून, ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार के साथ ही नैनीताल, चंपावत व पौड़ी में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। बारिश और बर्फबारी न होने से इस सीजन में सूखी ठंड का असर मैदान से लेकर पहाड़ तक लोगों को परेशान कर रहा है।मौसम वैज्ञानिकों ने दो दिन बाद पर्वतीय इलाकों में मौसम के मिजाज में बदलाव की संभावना जताई है। इसके चलते प्रदेशभर में दिन के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। पूर्वानुमान के मुताबिक 16 से 19 जनवरी के बीच उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने के आसार हैं। साथ ही 3400 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना भी बनी हुई है।वहीं, सूखी ठंड का सबसे अधिक असर मैदानी इलाकों में देखा जा रहा है। आने वाले दिनों में रात के न्यूनतम तापमान में और गिरावट आने की आशंका जताई गई है, जिससे ठंड का प्रकोप बढ़ सकता है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement