हल्द्वानी: दिनदहाड़े रेलवे क्रॉसिंग पर हमला, तीन युवक गंभीर घायल(सीसीटीवी)

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी: शहर में कानून व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। मंगलवार सुबह प्रेम सिनेमा के पास रेलवे क्रॉसिंग पर पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है प्राप्त जानकारी के अनुसार, जवाहर नगर निवासी हुसैन वारिस उर्फ बन्टी मंगलवार सुबह अपने काम के लिए घर से निकले थे। सुबह करीब 9 बजे जब वह प्रेम सिनेमा के पास रेलवे क्रॉसिंग पर पहुंचे, तभी रेलवे फाटक बंद हो गया। इसी दौरान मुन्ना अल्वी के भाई सारिक, उसके साथ नदीम, मकसूद, अनस सहित 10–15 अज्ञात लोगों ने एक राय होकर लाठी-डंडों, लोहे की रॉड और अन्य हथियारों से हुसैन वारिस पर हमला कर दिया बताया जा रहा है कि हुसैन के साथ मौजूद दानिश और मेहरबान ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो हमलावरों ने उन्हें भी बेरहमी से पीट दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच बचाव का प्रयास किया, लेकिन हमलावरों ने उनसे भी मारपीट की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन आरोप है कि हमलावरों ने उनके साथ भी हाथापाई की। घायल अवस्था में तीनों युवकों को सोबन सिंह बैस चिकित्सालय ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर बताते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया पीड़ित पक्ष का आरोप है कि हमलावरों ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। साथ ही आरोप लगाया गया है कि मुन्ना अल्वी और उसका परिवार आपराधिक प्रवृत्ति का है और अक्सर लाइसेंसी हथियार दिखाकर धमकाता रहता है। मारपीट का सीसीटीवी भी समाने आ गया है। पीड़ित अली वारिस ने कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement