डबल मर्डर से दहला हल्द्वानी : शराब पार्टी बनी कत्ल की वजह, चार आरोपी दबोचे

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

बड़ी मंडी क्षेत्र में युवक-युवती की निर्मम हत्या से शहर में सनसनी फैल गई। हालांकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज छह घंटे के भीतर इस डबल मर्डर केस का खुलासा कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों तक पहुंच बनाई गुरुवार सुबह पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि बड़ी मंडी इलाके में एक युवक और युवती के शव पड़े हैं। सूचना मिलते ही कोतवाली हल्द्वानी पुलिस, डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। जांच में सामने आया कि दोनों की हत्या पत्थर से सिर कुचलकर की गई है। दस्तावेजों के आधार पर मृतकों की पहचान शुभम टम्टा (अल्मोड़ा) और लक्ष्मी पोखरिया (ओखलकांडा, नैनीताल) के रूप में हुई। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि सभी साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान युवती के साथ छेड़खानी की गई, जिसका दोनों ने विरोध किया। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने पहले युवक की हत्या कर दी और राज छिपाने के लिए युवती को भी मौत के घाट उतार दिया। पहचान मिटाने के लिए दोनों के सिर पत्थर से कुचल दिए गए गिरफ्तार आरोपियों में गौरव नेगी उर्फ अक्कू ठाकुर, सौरभ भट्ट उर्फ भटिया, दीपू शर्मा उर्फ ध्रुव और दीपेश लटवाल उर्फ राज शामिल हैं। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त पत्थर, मोबाइल फोन और खून से सने कपड़े बरामद किए हैं। मुख्य आरोपी गौरव नेगी पर पहले से 11 आपराधिक मुकदमे दर्ज बताए गए हैं, जबकि दीपेश लटवाल पर भी एनडीपीएस समेत तीन मामले दर्ज हैं एसएसपी ने त्वरित खुलासे पर पुलिस टीम को नगद पुरस्कार देने की घोषणा करते हुए कहा कि जघन्य अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement