हल्द्वानी: गैस गोदामों में लाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर-घर होगी सिलेंडर की डिलीवरी: DM रयाल

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने गैस गोदामों में उपभोक्ताओं द्वारा लगाई जा रही लाइनों को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता है, इसलिए उपभोक्ताओं को गोदामों में जाकर लाइन लगाने की जरूरत नहीं है डीएम ने महाप्रबंधक कुमाऊं मंडल विकास निगम समेत सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि गैस एजेंसियों के माध्यम से उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता नजदीकी एजेंसी से गैस बुक करें, जिसके बाद उन्हें घर पर ही सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की है कि घबराने की आवश्यकता नहीं है और पहले की तरह ही नियमित रूप से गैस की होम डिलीवरी होती रहेगी। अनावश्यक रूप से गैस गोदामों तक पहुंचकर लाइन लगाने से बचें साथ ही डीएम ने अधीनस्थ अधिकारियों को लगातार स्थिति की निगरानी करने और गैस की कालाबाजारी पर सख्ती से रोक लगाने के निर्देश भी दिए हैं।

Advertisement
Advertisement