हल्द्वानी – 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते लेखाकार गिरफ्तार, विजिलेंस टीम का कड़ा एक्शन

Spread the love

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अल्मोड़ा जनपद के विकास खंड लमगड़ा में तैनात लेखाकार हरीश सिंह बिष्ट को ₹15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है जानकारी के अनुसार, आरोपी लेखाकार हरीश सिंह बिष्ट उर्फ हर सिंह बिष्ट शिकायतकर्ता से उसके स्वीकृत ₹3 लाख के शौचालय निर्माण कार्य के टेंडर की एफडीआर रिलीज कराने के एवज में रिश्वत की मांग कर रहा था। शिकायतकर्ता रिश्वत देने के पक्ष में नहीं था, जिसके चलते उसने सतर्कता अधिष्ठान की टोल फ्री हेल्पलाइन 1064 पर शिकायत दर्ज कराई।शिकायत की प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर नैनीताल, हल्द्वानी में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान के निर्देश पर निरीक्षक के नेतृत्व में ट्रैप टीम गठित की गई। विजिलेंस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए बुधवार, 8 अप्रैल 2026 को ब्लॉक कार्यालय लमगड़ा में आरोपी को शिकायतकर्ता से ₹15,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है वहीं, निदेशक सतर्कता डॉ. वी. मुरूगेशन ने इस सफल कार्रवाई के लिए ट्रैप टीम को नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में सहयोग करते हुए टोल फ्री नंबर 1064 या व्हाट्सएप हेल्पलाइन 9456592300 पर शिकायत दर्ज कराएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *