हल्द्वानी में व्यापारियों का बड़ा सम्मेलन, नए सदस्यों का हुआ स्वागत,व्यापारियों की समस्याओं पर हुई चर्चा, सदस्यता अभियान शुरू

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी में सशक्त एकता उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड द्वारा एक आम सभा और गोष्ठी का आयोजन किया गया, जहां बड़ी संख्या में व्यापारियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान संगठन ने सदस्यता अभियान भी शुरू किया, जिसमें करीब 120 नए सदस्य जुड़े। व्यापारियों की समस्याओं और स्थानीय व्यापार को मजबूत करने पर विस्तार से चर्चा की गई कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। मुख्य अतिथि दीपक बलूटिया ने व्यापारियों के हितों को लेकर संगठन की पहल की सराहना की और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। वहीं विशिष्ट अतिथि दीपक ढौंडियाल ने व्यापार में आने वाली चुनौतियों और उनके समाधान पर अपने विचार रखे।संगठन अध्यक्ष तरूण वानखेड़े ने कहा कि संगठन लगातार विस्तार कर रहा है और समाज, पर्यावरण समेत विभिन्न क्षेत्रों में अपनी भूमिका निभा रहा है। कार्यक्रम के दौरान कई उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यापारियों को सम्मानित भी किया गया महामंत्री भुवन भट्ट ने स्थानीय व्यापार को बढ़ावा देने और व्यापार में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में सैकड़ों व्यापारियों और संगठन के सदस्यों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement