नगर के नायक सम्मान समारोह” में समाज के समर्पित जनसेवकों का हुआ सम्मान

Spread the love

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

भाजपा नेता मनोज पाठक के नेतृत्व में कुसुमखेड़ा क्षेत्र, व जज फार्म क्षेत्र में आयोजित “नगर के नायक सम्मान समारोह” का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के उन समर्पित एवं सम्मानित नागरिकों का अभिनंदन करना था, जो वर्षों से निस्वार्थ भाव से समाज सेवा एवं जनकल्याण के कार्यों में निरंतर योगदान दे रहे हैं।

इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा कार्यकर्ताओं, पूर्व सैनिकों, वन विभाग से जुड़े कर्मियों, शिक्षकों, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों में सेवा दे रहे अनेक जनसेवकों को “नगर के नायक सम्मान” से सम्मानित कर प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री मनोज पाठक ने कहा कि समाज की वास्तविक शक्ति वे लोग हैं, जो बिना किसी अपेक्षा के अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए समाज के उत्थान में योगदान देते हैं। ऐसे समर्पित व्यक्तित्वों का सम्मान करना समाज के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का माध्यम है।

जय शारदा जन कल्याण समिति की अध्यक्ष श्रीमती नीमा बिष्ट ने कहा कि इस प्रकार का सम्मान समारोह आज तक किसी जनप्रतिनिधि द्वारा

कार्य कर रहे हैं और यदि उन्हें अवसर मिला तो वे समाज के लिए और अधिक समर्पण के साथ कार्य करेंगे।

सेवानिवृत्त शिक्षक श्री खीम सिंह बिष्ट ने कहा कि मनोज पाठक का जीवन संघर्षों से प्रेरित रहा है और आज वे पूरी निष्ठा के साथ जनता के बीच जनसेवा में जुटे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मनोज पाठक जैसे सकारात्मक सोच वाले व्यक्तित्व समाज को नई दिशा देने में सक्षम हैं विकास एंव पर्यावरण सुरक्षा समिति के अध्यक्ष बिसम्बर कांडपाल जी ने कहा कि मनोज पाठक द्वारा जो जनहित कार्य निरन्तर कई वर्षों से कालाढूंगी विधानसभा व अन्य क्षेत्रों में किये जा रहे हैं वह ना केवल सराहनीय हैं बल्कि समाज को एक नई दिशा दिखाने वाले भी हैं, उन्होंने कहा कि पाठक जैसा व्यक्ति ही कालाढूंगी विधानसभा का सही नेतृत्व करने योग्य है। और कालाढूंगी की देवतुल्य जनता निरंतर उनके सम्पर्क में रहते हुए हर कार्य में उनका सहयोग कर रही है।  वरिष्ठ समाजसेवी पीसी पंत ने कहा कि मनोज पाठक द्वारा इस प्रकार के सम्मान समारोहों के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ते हुए पार्टी को मजबूती प्रदान करने का कार्य अत्यंत सराहनीय एवं प्रेरणादायी है कार्यक्रम में श्रीमती गंगा सिंह बिष्ट (पूर्व पार्षद), हरिनंदन जोशी, राकेश मटियानी व राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित), विपिन चंद्र तिवारी, गिरीश चंद्र कांडपाल, भूवन पांडे, डाक्टर केवलांनद मठपाल, दीप बिष्ट, कुलदीप पांडे, कुंदन रावत, देवकी मुरारी, गीता कांडपाल, हेमलता जोशी, मंजू रावत, कमला रौतेला, बिमला बिनवाल सहित बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे। सभी ने इस अभिनव पहल की सराहना करते हुए सम्मानित जनसेवकों का उत्साहवर्धन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *