हल्द्वानी : एसएसपी मंजुनाथ टीसी का अपराधियों पर कड़ा प्रहार,हत्या के मामले में फरार आरोपी मुकुल हुआ गिरफ्तार

Spread the love

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी का अपराधियों पर कड़ा शिकंजा, हत्या के मामले में फरार ₹25 हजार का ईनामी अभियुक्त गिरफ्तार

 

एसएसपी नैनीताल डॉ० मंजुनाथ टीसी के सख्त निर्देशों पर फरार चल रहे इनामी अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत कालाढूंगी पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है।

 

इसी क्रम में एसपी हल्द्वानी श्री मनोज कत्याल के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कालाढूंगी श्री अरुण सैनी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा लगातार थाना कालाढूंगी में पंजीकृत FIR संख्या-37/2026, धारा 103(1) BNS से संबंधित ₹25,000 के इनामी फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु लगातार मिलने की सभी संभावित स्थानों पर

दबिश दी जा रही थी।

 

उक्त अभियुक्त घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था। अभियुक्त द्वारा वादिनी के पति *वैभव कुमार* के साथ मारपीट कर गंभीर चोटें पहुंचाई गई थीं, जिनकी उपचार के दौरान *सर गंगाराम अस्पताल, दिल्ली* में मृत्यु हो गई थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नैनीताल द्वारा अभियुक्त पर ₹25,000 का ईनाम घोषित किया गया था।

 

लगातार की जा रही सघन तलाश, तकनीकी साक्ष्यों के माध्यम से पुलिस टीम ने अभियुक्त को *देवलचौड़ रोड, रामजी विहार गेट नंबर-4 के सामने, हल्द्वानी क्षेत्र से गिरफ्तार* कर लिया। अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तारी-

 

मुकुल जैन पुत्र रमेश चन्द्र जैन निवासी गंगोत्री विहार, नॉर्थ ईस्ट दिल्ली

 

गिरफ्तारी टीम

 

व0उ0नि0 पंकज जोशी

का0 अखिलेश तिवारी

का0 तेजपाल

 

माउंटेन और स्की रिज़ॉर्ट

जनपद पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध “ऑपरेशन प्रहार” अभियान आगे भी इसी प्रकार प्रभावी रूप से जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *