निजी अस्पताल पर लापरवाही का आरोप, पिता की मौत के बाद बेटे ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांग

Spread the love

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी में एक बार फिर निजी अस्पताल पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगे हैं। हल्द्वानी निवासी दीपक जोशी ने अपने पिता की मौत के मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। दीपक जोशी का आरोप है कि 6/5/2026 को उनके पिता को गॉल ब्लैडर के ऑपरेशन के लिए नैनीताल रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ऑपरेशन के बाद उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती गई, लेकिन समय पर उचित उपचार और सही जानकारी परिजनों को नहीं दी गई।परिजनों का कहना है कि मरीज को लगातार दर्द, संक्रमण और अन्य जटिलताओं का सामना करना पड़ा अस्पताल प्रशासन द्वारा महंगी दवाइयां और मेडिकल उपकरण मंगवाए जाते रहे, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ।आरोप है कि डॉक्टरों ने स्थिति की गंभीरता और जांच रिपोर्टों की जानकारी भी समय पर साझा नहीं की। आखिरकार 17 मई को जब मरीज के बचने की उम्मीद बेहद कम बताई गई, तो परिवार उन्हें घर ले जाने लगा, लेकिन रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई।अब दीपक जोशी ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग करते हुए सवाल उठाए हैं कि क्या उपचार में किसी प्रकार की चिकित्सकीय लापरवाही हुई, जिसके कारण उनके पिता की जान गई। उन्होंने कहा है कि न्याय मिलने तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।दीपक ने यह भी बताया कि पहले डॉक्टरों ने उनको दूरबीन विधि से ऑपरेशन करने की जानकारी दी लेकिन बाद में कहा कि सर्जरी करनी पड़ेगी। दीपक ने कहा कि आज निजी अस्पताल जमकर लूट खसोट का धंधा बनकर बैठे हैं लेकिन सरकार इस पर चुप्पी साधे हुए है, आखिर इंसानों की जान इतनी सस्ती क्यों है क्यों सरकार इन पर नियंत्रण नहीं कर रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *