नैनीताल : DM रयाल का एक्शन 238 होम स्टे का पंजीकरण निरस्त, 91 पर लगा जुर्माना

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

नैनीताल में 238 होम स्टे का पंजीकरण निरस्त, 91 पर लगा जुर्माना

नैनीताल। जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद में संचालित होम स्टे इकाइयों का व्यापक निरीक्षण समस्त तहसीलों में उप जिलाधिकारियों के नेतृत्व में गठित टीमों तथा पर्यटन विभाग द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न होम स्टे संचालकों द्वारा नियमावली के प्रावधानों के उल्लंघन के मामले सामने आए, जिसके आधार पर कुल 580 इकाइयों को नोटिस जारी किए गए।प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए पूर्व में 55 तथा 10 जून 2026 तक 36 अन्य इकाइयों सहित कुल 91 होम स्टे संचालकों पर 10 हजार रुपये प्रति इकाई का अर्थदंड अधिरोपित किया है।

वहीं, नोटिसों के जवाब में संतोषजनक स्पष्टीकरण प्राप्त न होने पर प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व में 150 तथा 10 जून 2026 तक 88 अन्य होम स्टे सहित कुल 238 होम स्टे इकाइयों का पंजीकरण निरस्त कर दिया है।

प्रशासन के अनुसार पंजीकरण निरस्त किए जाने के प्रमुख कारणों में होम स्टे स्वामी का इकाई में निवासरत न होना, पार्किंग सुविधा का अभाव, होम स्टे का होटल, कैफे अथवा रेस्तरां के रूप में संचालन तथा इकाई को लीज पर देकर व्यावसायिक उपयोग में लाया जाना शामिल है।जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि होम स्टे योजना के मूल उद्देश्य और निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करने के लिए आगे भी निरीक्षण एवं प्रवर्तन की कार्रवाई जारी रहेगी।

Advertisement
Advertisement