इंदिरा हृदयेश की पंचम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन

Spread the love

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

उत्तराखंड की विकास महिला के नाम से पहचान बनाने वाली पूर्व कैबिनेट मंत्री, पूर्व नेता प्रतिपक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री स्वर्गीय डॉ. श्रीमती इंदिरा हृदयेश की पंचम पुण्यतिथि पर हल्द्वानी में भावपूर्ण श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उनके परिजनों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में आम लोगों ने पहुंचकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में वक्ताओं ने डॉ. इंदिरा हृदयेश के लंबे राजनीतिक जीवन और उत्तराखंड के विकास में उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि इंदिरा हृदयेश ने हमेशा जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता दी और विकास कार्यों के माध्यम से प्रदेश, विशेष रूप से कुमाऊं क्षेत्र को नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके सरल व्यक्तित्व, मजबूत नेतृत्व क्षमता और जनता से जुड़े रहने की शैली को आज भी लोग याद करते हैं इस दौरान कांग्रेस नेताओं के साथ-साथ अन्य राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भी उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि डॉ. इंदिरा हृदयेश राजनीति में सौहार्द, संवाद और विकास की राजनीति की मिसाल थीं। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। श्रद्धांजलि सभा का माहौल पूरी तरह भावुक रहा, जहां सभी ने स्वर्गीय इंदिरा हृदयेश के सार्वजनिक जीवन, उनकी सेवाओं और उत्तराखंड के प्रति उनके समर्पण को याद करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *