दीपक अधिकारी
हल्द्वानी
हाईवे पार कर रहे पूर्व सैनिक को कैंटर ने कुचला, दम तोड़ा दूध लेकर लौट रहे थे हरीश चंदोला, हल्दूचौड़ में हुआ हादसा, 15 मीटर तक घसीट ले गया वाहन
हल्दूचौड़/लालकुआं। हरेला पर्व की सुबह बरेली रोड पर पूर्व सैनिक को दूध के कैंटर ने कुचल दिया। कैंटर 15 मीटर तक बुजुर्ग को घसीट ले गया। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेने के साथ ही वाहन कब्जे में ले लिया।
हल्दूचौड़ के दुर्गापालपुर डी क्लास निवासी हरीश चंद्र चंदोला (77) रोज
की तरह बृहस्पतिवार सुबह दूध लेने गए थे। लौटते समय हाईवे पर हल्दूचौड़ जग्गीबंगर गांव में एक बैंक्वेट हॉल के पास सड़क पार करने के दौरान नैनीताल दुग्ध संघ के तेज रफ्तार कैंटर ने उन्हें कुचल दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर के बाद कैंटर उन्हें
हरीश चंदोला
घसीट ले गया। सूचना पर पहुंची चौकी पुलिस ने पंचनामा भरकर शव हल्द्वानी मोर्चरी भिजवाया।
त्योहार पर पूर्व सैनिक की मौत से परिजनों का रो-रोकर था। उनके परिवार में एक पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। दोपहर बाद बुरा हाल चित्रशिला घाट (रानीबाग) पर पूर्व सैनिक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इधर पुलिस ने कैंटर चालक राजेंद्र कुमार निवासी इंदिरानगर बिंदुखत्ता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है








