दीपक अधिकारी
हल्द्वानी
कालाढूंगी विधानसभा के हल्द्वानी ब्लॉक अंतर्गत मुखानी मंडल स्थित प्रगति विहार (डहरिया) में भाजपा नेता मनोज पाठक द्वारा मोरिंगा(सहजन) के पौधों का वितरण किया गया। यह अभियान संपूर्ण कालाढूंगी विधानसभा में निरंतर चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य प्रत्येक घर तक औषधीय एवं पोषक गुणों से भरपूर सहजन का पौधा पहुंचाना तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना है कार्यक्रम में आचार्य भूवन चंद्र त्रिपाठी, आचार्य निर्मल त्रिपाठी, योगाचार्य दीपशिखा त्रिपाठी एवं अंकिता डंगवाल सहित क्षेत्र के दर्जनों नागरिकों ने सहभागिता की। उपस्थित सभी लोगों ने सहजन के पौधे प्राप्त कर उनका रोपण करने, नियमित देखभाल करने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया इस अवसर पर मनोज पाठक ने कहा कि सहजन केवल एक पौधा नहीं, बल्कि उत्तम स्वास्थ्य, संतुलित पोषण और स्वच्छ पर्यावरण का प्रतीक है। यदि प्रत्येक परिवार एक पौधा रोपित कर उसकी देखभाल का संकल्प ले, तो आने वाली पीढ़ियों को हरित एवं स्वस्थ वातावरण प्रदान किया जा सकता है।भाजपा नेता, कालाढूंगी विधानसभा – 60





