दीपक अधिकारी
हल्द्वानी
भीमताल – नैनीताल जिले के ओखलकांडा ब्लॉक में सोमवार दोपहर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक कृषि विभाग की ओर से दिए जा रहे ताड़बाड़ का सामान लेकर जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल बताए जा रहे हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक कृषि विभाग द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे ताड़बाड़ के सामान को लेकर जा रहा था। इसी दौरान ओखलकांडा ब्लॉक क्षेत्र में एक कच्ची सड़क से ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरा हादसे में मनाघेर निवासी चालक कमल जोशी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ट्रक में सवार चार अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और संबंधित विभाग की टीम ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। हादसा किस वजह से हुआ, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।हादसे की पूरी जानकारी और घायलों की स्थिति को लेकर अपडेट का इंतजार है।






