हल्द्वानी :(बड़ी खबर) नगर निगम ने आंतरिक सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का अभियान किया शुरू

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

मानसून सीजन समाप्त होने के बाद अब सड़कों में गड्ढे भरने का काम शुरू हो गया है। हल्द्वानी नगर निगम द्वारा अपनी आंतरिक सड़कों को गड्ढा मुक्त करने की अभियान की शुरुआत हो गई है। नगर निगम द्वारा रात-रात भर गड्ढा मुक्त अभियान चलाया जा रहा है अभियान की मॉनिटरिंग खुद उपनगर आयुक्त तुषार सैनी द्वारा की जा रही है। सोमवार को हीरानगर सतीश कॉलोनी में उपनगर आयुक्त तुषार सैनी ने गड्ढा मुक्त अभियान का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि नगर निगम की आंतरिक सड़कों का युद्ध स्तर पर गड्ढा मुक्त अभियान चलाया जा रहा है। और लगातार उनके द्वारा इस अभियान की मॉनिटरिंग की जाएगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement