दीपक अधिकारी
हल्द्वानी
हल्द्वानी से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है जहा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रामलीला मैदान में हुई रैली के बाद सामने आए कथित शुद्धिकरण मामले में पुलिस ने पहली FIR दर्ज कर ली है।वही अधिवक्ता अंजू की शिकायत पर हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बता दे पुलिस के मुताबिक, मामले में जातिगत भेदभाव, सामाजिक अपमान और अनुसूचित जाति के व्यक्ति के प्रति घृणा या हीनता का भाव रखने से जुड़े आरोप लगाए गए हैं इस मामले में BNS की धाराओ के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।दरअसल, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद रामलीला मैदान में कथित तौर पर शुद्धिकरण किए जाने का मामला सामने आया था। घटना को लेकर कांग्रेस लगातार कार्रवाई की मांग कर रही थी और इसे लेकर प्रदर्शन भी किए गए थे।अब FIR दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। तो वही मामले की जांच एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र करेंगे। जांच के दौरान पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों, आरोपों और संबंधित लोगों की भूमिका की पड़ताल करेगी।FIR दर्ज होने के बाद हल्द्वानी की सियासत एक बार फिर गरमाने के आसार हैं… अब देखना होगा कि पुलिस जांच में इस पूरे मामले को लेकर क्या तथ्य सामने आते हैं।


