राहुल गांधी पर टिप्पणी से भड़का कांग्रेस का आक्रोश, बुद्धपार्क में नितिन नवीन का पुतला फूंका

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

राजनीतिक विरोध में भाषा की मर्यादा जरूरी, अमर्यादित टिप्पणी बर्दाश्त नहीं : कांग्रेस

हल्द्वानी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन द्वारा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को लेकर की गई कथित टिप्पणी के विरोध में बृहस्पतिवार को जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने हल्द्वानी के बुद्धपार्क में जोरदार प्रदर्शन किया। आक्रोशित कांग्रेसियों ने भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नितिन नवीन का पुतला दहन किया प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल और महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविन्द सिंह बिष्ट ने कहा कि राजनीतिक विरोध लोकतंत्र का हिस्सा है, लेकिन व्यक्तिगत और अमर्यादित टिप्पणी लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी लगातार जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठा रहे हैं, जिससे भाजपा नेतृत्व बौखलाया हुआ है प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सतीश नैनवाल, प्रदेश महासचिव संजय किरोला और प्रदेश सचिव हिमांशु जोशी ने कहा कि भाजपा नेताओं को महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, पलायन और जनसमस्याओं पर जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि विपक्षी नेताओं पर व्यक्तिगत टिप्पणी करने के बजाय सरकार को जनता के सवालों का जवाब देना चाहिए महिला कांग्रेस की कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष जया कर्नाटक और महिला महानगर अध्यक्ष मधु सांगुड़ी ने कहा कि महिलाओं, युवाओं, किसानों और आम जनता के मुद्दों को लेकर कांग्रेस लगातार आवाज उठाती रहेगी। उन्होंने कहा कि अमर्यादित भाषा लोकतांत्रिक संवाद को कमजोर करती है।प्रदर्शन में हेमंत बगड़वाल, हरीश मेहता, भोला दत्त भट्ट, जीवन कार्की, राधा आर्य, रेनू तोमर, भगवती बिष्ट, मंजू दानू, दीप पाठक, किरण माहरा, मोहन बिष्ट, जाकिर हुसैन, मनोज भट्ट, देवेंद्र चूनौतिया, प्रदीप नेगी, रंजीत डसीला, खीम सिंह चौहान, महेंद्र कुमार, बबलू बिष्ट, दिनेश सांगुड़ी और दीपक दानी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि व्यक्तिगत टिप्पणियों से राहुल गांधी की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। कांग्रेस जनहित, संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए आगे भी संघर्ष जारी रखेगी।

Advertisement