छात्रसंघ सचिव बनने के बाद सार्थक रस्तोगी ने लिया आशीर्वाद, घनश्याम रस्तोगी के आवास पर पहुंचे

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी महाविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में सचिव पद पर जीत हासिल करने के बाद नवनिर्वाचित सचिव सार्थक रस्तोगी ने अपने बड़ों का आशीर्वाद लेकर नई जिम्मेदारी की शुरुआत की। जीत के बाद सार्थक रस्तोगी सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष घनश्याम रस्तोगी के निवास पर पहुंचे, जहां उन्होंने मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त किया इस दौरान बालाजी से आए महाराज के दर्शन कर सार्थक रस्तोगी ने उनका आशीर्वाद लिया। महाराज ने उन्हें छात्रसंघ सचिव पद पर निर्वाचित होने पर शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर घनश्याम रस्तोगी ने भी सार्थक रस्तोगी को जीत की बधाई दी और छात्र-छात्राओं के हित में सकारात्मक एवं जिम्मेदार भूमिका निभाने की शुभकामनाएं दीं सार्थक रस्तोगी ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव में मिली जीत उनके लिए केवल पद नहीं, बल्कि छात्रों की ओर से दी गई एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है

उन्होंने कहा कि वह महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने और उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। साथ ही कॉलेज में बेहतर शैक्षणिक माहौल, छात्र सुविधाओं और युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर सक्रियता से काम करने की बात कही।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement