प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के तहत मनोज पाठक ने कालाढूंगी विधानसभा के हल्द्वानी ब्लॉक के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों में आयोजित पोषण माह कार्यक्रमों में की सहभागिता

दीपक अधिकारी 

 

हल्द्वानी 

 

कालाढूंगी, हल्द्वानी ब्लाक । माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा मनाए जा रहे “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत “आंगनवाड़ी मिलन सेवा” कार्यक्रम के तहत कालाढूंगी विधानसभा के हल्द्वानी ब्लॉक स्थित विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों में पोषण माह के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में भाजपा नेता एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज पाठक ने सहभागिता की  विठौरिया मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती प्रेमा जोशी जी के सान्निध्य में आयोजित इन कार्यक्रमों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, मातृशक्ति एवं स्थानीय जनों से आत्मीय संवाद किया गया तथा बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सर्वांगीण विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई इस अवसर पर मनोज पाठक ने कहा कि, “आंगनवाड़ी केंद्र केवल बच्चों के पोषण और प्रारंभिक शिक्षा के केंद्र नहीं हैं, बल्कि स्वस्थ, संस्कारित और सशक्त पीढ़ी के निर्माण की महत्वपूर्ण आधारशिला हैं। ‘आंगनवाड़ी मिलन सेवा’ के माध्यम से मातृशक्ति एवं बच्चों से सीधे संवाद कर उनके स्वास्थ्य और पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाना सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। पोषण माह हमें यह संकल्प लेने का अवसर देता है कि प्रत्येक बच्चे को बेहतर पोषण, स्वस्थ वातावरण और अपने सर्वांगीण विकास का अवसर मिले।”उन्होंने कहा कि सशक्त मातृशक्ति और स्वस्थ बाल पीढ़ी ही सशक्त समाज एवं समृद्ध राष्ट्र की मजबूत नींव है। बच्चों के पोषण एवं स्वास्थ्य को लेकर परिवार, समाज और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की सामूहिक भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है मनोज पाठक ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा माताओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और जागरूकता के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि वे स्थानीय स्तर पर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को परिवारों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं कार्यक्रम के दौरान उपस्थित मातृशक्ति एवं स्थानीय जनों ने भी बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं आंगनवाड़ी केंद्रों से जुड़े विषयों पर अपने विचार साझा किए।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement