हल्द्वानी में 15 अक्टूबर को निकलेगी महाराजा अग्रसेन की भव्य शोभायात्रा, 17 अक्टूबर को होगा जयंती महोत्सव

दीपक अधिकारी 

हल्द्वानी 

हल्द्वानी में महाराजा अग्रसेन जयंती को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। श्री अग्रवाल सभा हल्द्वानी की ओर से जयंती के उपलक्ष्य में दो दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसकी जानकारी रामपुर रोड स्थित अतिथि रेस्टोरेंट में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी गई सभा के अध्यक्ष असीम सिंघल ने बताया कि 15 अक्टूबर को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जबकि 17 अक्टूबर को जयंती महोत्सव का आयोजन होगा शोभायात्रा के संयोजक आशुतोष अग्रवाल के मुताबिक, 15 अक्टूबर को शाम 4 बजे शोभायात्रा बरेली रोड स्थित लक्ष्मी शिशु मंदिर से शुरू होकर बाजार क्षेत्र से होते हुए रेलवे बाजार में संपन्न होगी। शोभायात्रा में महाराजा अग्रसेन का डोला, शिव तांडव और अघोरी झांकियां मुख्य आकर्षण रहेंगी वहीं, 17 अक्टूबर को शाम 4:30 बजे मंडी बाईपास रोड स्थित परिणय वाटिका बैंक्विट हॉल में जयंती महोत्सव आयोजित किया जाएगा इसमें बच्चों की चित्रकला और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं के साथ नृत्य प्रस्तुतियां और प्रतिभा सम्मान समारोह भी होगा। आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम में करीब 700 अग्रवाल परिवारों के शामिल होने की उम्मीद है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement