दीपक अधिकारी
हल्द्वानी
हल्द्वानी शहर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गौला पार्किंग से एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास मौजूद लाल रंग के बैग से 190 नशीले इंजेक्शन बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ बनभूलपुरा कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है पुलिस के अनुसार एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत 12 अक्टूबर को बनभूलपुरा पुलिस और कुमाऊं परिक्षेत्र की एएनटीएफ टीम ने संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान गौला पार्किंग में जलाल शाह बाबा की मजार के पीछे एक युवक को पकड़ा गया। गिरफ्तार युवक की पहचान अदनान कुरैशी उर्फ खुजाट (23) पुत्र अयूब कुरैशी, निवासी लाइन नंबर 17, बनभूलपुरा के रूप में हुई है बैग में मिले 190 इंजेक्शन
पुलिस ने तलाशी के दौरान आरोपी के बैग से 95 बुप्रेनॉर्फिन और 95 एविल इंजेक्शन बरामद किए। कुल 190 इंजेक्शन मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा संख्या 170/2026, धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, शहर में नशे की अवैध बिक्री और तस्करी पर रोक लगाने के लिए अभियान जारी रहेगा।





