दीपक अधिकारी
हल्द्वानी
उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री और सात बार के विधायक बंशीधर भगत पिछले 51 साल से ऊंचा पुल स्थित रामलीला में दशरथ का अभिनय कर रहे हैं। सियासत से लेकर रंगमंच में बंशीधर भगत ने कभी हार नहीं मानी। आज भी राजा दशरथ के किरदार में बंशीधर भगत लोगों के बीच में उतने ही प्रसिद्ध हैं जीतने की विधायक के तौर पर रामलीला में कैकई के साथ संवाद करते दशरथ के अभिनय में कोई और नहीं कालाढूंगी की विधायक बंशीधर भगत हैं, जो कि पिछले 51 साल से इस रामलीला में दशरथ का किरदार कर रहे हैं, उनका यह किरदार उन्हें रंगमंच से लेकर सियासत में भी मजबूत करता रहा है, विधायक बंशीधर भगत सात बार से विधायक हैं कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं, ऊंचा पुल स्थित रामलीला में उनके दशरथ का किरदार देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं, वही रामलीला कमेटी के अन्य कलाकार भी विधायक के साथ रंगमंच की कला सीखने को एक नया अवसर बताते हैं।
कैकई के किरदार में
विधायक बंशीधर भगत का कहना है कि उन्होंने 17 साल की उम्र से नाटक मंचन से रामलीला में प्रवेश किया तब से लेकर आज तक उन्होंने रामलीला के लगभग सभी पात्रों का अभिनय किया है। शुरुआत उन्होंने अंगद के अभिनय से की परशुराम और दशरथ का सालों अभिनय किया। कहते हैं कि दशरथ का किरदार उन पर इतना भाया कि वह रंगमंच से सियासत तक भी उसी धुरी में बढ़ते रहे, और आज भी उनका यह जलवा बरकरार है।
बंशीधर भगत विधायक
फाइनल वि ओ: कहते हैं की रामलीला के कठिन किरदारों में से एक दशरथ का भी किरदार है जिसमें दशरथ के कई संवाद को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है, रामलीला में दशरथ का किरदार करने वाले विधायक बंशीधर भगत अभी भी अपनी विधानसभा में इस प्रकार जमे हुए हैं। हालांकि उनके साथी कलाकार उन्हें अभिलंब समय तक दशरथ देखना चाहते हैं, रंगमंच और सियासत का ऐसा गठजोड़ कम ही देखने को मिलता है, जैसा कालाढूंगी में मिल रहा है।





